अल्मोड़ा: गल्ला विक्रेताओं ने कहा मांगे न मानी तो कर बंद कर देंगे राशन वितरण
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने पुराने बिलों का भुगतान न होने और चीनी का लाभांश न बढ़ाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। गल्ला विक्रेताओं ने कहा है कि अगर उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह तेरह जुलाई से खाद्यान्न का वितरण ठप कर देंगे। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने पुराने बिलों का भुगतान न होने और चीनी का लाभांश न बढ़ाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। गल्ला विक्रेताओं ने कहा है कि अगर उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह तेरह जुलाई से खाद्यान्न का वितरण ठप कर देंगे।
सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की बैठक में वक्ताओं ने कहा है कि कोरोना काल में गल्ला विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पूरी ईमानदारी के साथ लोगों को खाद्यान्न का वितरण किया। लेकिन उन्हें आज तक उनके लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा उन्हें दो सौ रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से चीनी का लाभांश भी नहीं दिया जा रहा है।
गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह तेरह जुलाई से राशन का वितरण बंद कर देंगे साथ ही ही वह अपनी मांगों को लेकर न्यायालय की शरण लेने की भी रणनीति बनाएंगे। बैठक में कटारमल, बाड़ेछीना, लमगड़ा, शहरफाटक, रानीखेत व जिले के अन्य अनेक स्थानों के गल्ला विक्रेताओं ने प्रतिभाग किया।
बैठक में दिनेश गोयल, अभय साह, मनोज वर्मा, केसर खनी, विपिन तिवारी, नारायण सिंह, भूपाल सिंह, प्रकाश चंद्र, प्रमोद पांडे, देवेंद्र चौहान, पान सिंह सांगा, गोपाल अधिकारी, मोहन भंडारी, भूपाल सिंह, गोविंद फत्र्याल, सूरज सिंह, धन सिंह, संजय साह, उम्मेद सिंह, सुंदर भोजक, आनंद कनवाल, नवीन सुयाल, बची सिंह, भुवन तिवारी, प्रमोद कुमार, दिनेश जोशी, पूरन बिष्ट, दीपा भंडारी, संदीप नंदा आदि मौजूद रहे।
