लखीमपुर खीरी: तमंचे से डराकर युवती से किया दुष्कर्म
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बुधवार की तड़के लघुशंका के लिए निकली युवती को पड़ोसी युवक नौकर की मदद से उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। तहरीर के बाद भी पुलिस इस घटना को छुपाए रही। एसपी की फटकार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवती को मेडिकल …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। बुधवार की तड़के लघुशंका के लिए निकली युवती को पड़ोसी युवक नौकर की मदद से उठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। तहरीर के बाद भी पुलिस इस घटना को छुपाए रही। एसपी की फटकार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया।
थाना नीमगांव के एक गांव का ग्रामीण एसपी विजय ढुल से मिला। उसने बताया कि घर में दीवारें व दरवाजा नहीं है। बुधवार की सुबह 4.30 बजे उसकी 19 वर्षीय पुत्री लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली। तभी पड़ोस में रहने वाले सुमित वर्मा पुत्र हरीश चन्द अपने नौकर की मदद से तमंचे से डराकर पुत्री को अपने बग्गर मे उठा ले गया। सुमित ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर सुमित व उसके नौकर ने पुत्री के साथ मारपीट की। इसी दौरान उसकी आंख खुली और शौच के लिए घर से बाहर निकला तो सुमित के बग्गर से कुछ आवाजें सुनाई पड़ीं। उसने अपने भाइयों को जगाया और सुमित के पिता को बुलाकर बग्गर खुलवाया। वहां उसकी पुत्री घायल हालत में अस्त व्यस्त पड़ी थी। सुमित को उसके पिता ने बग्गर से भगा दिया।
ग्रामीण अपनी पुत्री को साथ लेकर सुबह सात बजे थाना नीमगांव पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने प्रभारी निरीक्षक नीमगांव को फटकार लगाकर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसपी की फटकार के बाद जागी नीमगांव पुलिस ने आरोपी सुमित वर्मा, उसके पिता व नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर घटना की जांच की जा रही है। पुलिस की एक टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
