Gold Silver Price: आज चमका सोना वायदा, चांदी पड़ी फीकी, जानिए कितनी है कीमत
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 251 रुपये बढ़कर 46,615 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, …
नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 251 रुपये बढ़कर 46,615 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 256 रुपये की गिरावट के साथ 68,458 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,714 रुपये रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, में सोने की कीमत में मजबूती के रुख और रुपये में गिरावट आने के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 251 रुपये की तेजी आई।”
विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 20 पैसे घटकर 74.75 रुपये प्रति डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,778 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26.03 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।
