सुशील मोदी ने कसा तंज, कहा- महामारी के समय राहुल गांधी “मिशन कन्फ्यूजन” में लगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि केंद्र सरकार ने बार-बार आश्वस्त किया है कि कोरोना के टीके की कोई कमी नहीं होगी लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी “मिशन कन्फ्यूजन” में लगे हुए हैं। सुशील मोदी ने शुक्रवार को सोशल …

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि केंद्र सरकार ने बार-बार आश्वस्त किया है कि कोरोना के टीके की कोई कमी नहीं होगी लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी “मिशन कन्फ्यूजन” में लगे हुए हैं।

सुशील मोदी ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए जुलाई में 12 करोड़ डोज उपलब्ध रहेगी और इसकी जानकारी राज्यों को 15 दिन पहले दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बार-बार आश्वस्त किया कि टीके की कोई कमी नहीं होगी। विदेशी वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, लेकिन राहुल गांधी मिशन कन्फ्यूजन में लगे हैं।

भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी फैक्ट चेक किये बिना कभी टीके की गुणवत्ता, कभी मूल्य तो कभी इसकी कमी को लेकर जनता को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि वे बताएं कि कांग्रेसशासित राजस्थान में वैक्सीन की सैकड़ों डोज की बर्बादी क्यों हुई और महंगे दाम पर 20 हजार ऐसे आक्सीजन कंसंट्रेटर्स को क्यों खरीदे गए जिनमें 1300 लगाने लायक भी नहीं थे।

सुशील मोदी ने कहा कि भारत में अब तक वैक्सीन की 34 करोड़ डोज दी जा चुकी है । प्रतिदिन लगभग 60 लाख डोज दी जा रही है। 21 जून से प्रारम्भ कोरोना टीकाकरण महाअभियान के दौरान युवाओं ने कांग्रेस-राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के दुष्प्रचार को नकार दिया। मात्र 11 दिनों में वैक्सीन की 6 करोड़ से ज्यादा डोज दी गई।

संबंधित समाचार