झांसी क्वीन के नये एल्बम “आदतें” की टीजर ने मचाई धूम, चार जुलाई को होगा रीलीज
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी क्वीन के खिताब से नवाज़ी गयीं प्रतीक्षा विश्वकर्मा को नया एलबम “ आदतें” चार जुलाई से बाजार में धूम मचाने की तैयारी में है। फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में नाम कमाने के मकसद से उतरने वाले स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाले राजेश साहू क्लब के अध्यक्ष राजेश साहू …
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी क्वीन के खिताब से नवाज़ी गयीं प्रतीक्षा विश्वकर्मा को नया एलबम “ आदतें” चार जुलाई से बाजार में धूम मचाने की तैयारी में है। फिल्म और मनोरंजन की दुनिया में नाम कमाने के मकसद से उतरने वाले स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने वाले राजेश साहू क्लब के अध्यक्ष राजेश साहू ने शुक्रवार को बताया कि उनके क्लब से प्रतियोगिता जीतकर प्रतीक्षा विश्वकर्मा ने 2020 में झांसी क्वीन का खिताब हासिल किया था। अब तक उनके कई एलबम धूम मचा चुके हैं। उन्होंने टिक टॉक पर भी खूब सुर्खियां बटोरी।
अब 4 जुलाई को उनका एलबम आदतें रिलीज होने जा रहा है। प्रतीक्षा के साथ कलाकार व गायक के रुप में ए के श्रीवास्तव भी एलबम का आकर्षण बढ़ाते नजर आएंगे। एलबम को शिवम रायकवार अनाया रिकॉर्डस के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके गायक,म्यूजिक डायरेक्टर और लिरकिस्ट एके श्रीवास्तव हैं।
म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर पवन मौर्या है। गाना एके श्रीवास्तव, प्रतीक्षा विश्वकर्मा व शिवम रायकवार पर फिल्माया गया है। इसका टीजर आज रिलीज कर दिया गया है नोयडा में फिल्म सिटी की तैयारी के साथ युवाओं का जुनून भी उफान मारने लगा है। महानगर के स्थानीय कलाकारों ने अपने एलबम के माध्यम से खुद को एक्सपोज करने का काम शुरु कर दिया है।
