कुशीनगर: जिला पंचायत सदस्यों ने किए अपने मताधिकार का प्रयोग, इनके बीच है सीधी टक्कर
कुशीनगर। जिला पंचायत कुशीनगर के अध्यक्ष के लिए हो आज शनिवार को रहे चुनाव में मतदान के दौरान 32 महिलाएं 29 पुरुषों ने द्वारा वोट डाला गया है। बता दें कि कुल 61 जिला पंचायत सदस्यों ने अपना मतदान का प्रयोग किया है। मतदान के लिए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। जिला …
कुशीनगर। जिला पंचायत कुशीनगर के अध्यक्ष के लिए हो आज शनिवार को रहे चुनाव में मतदान के दौरान 32 महिलाएं 29 पुरुषों ने द्वारा वोट डाला गया है। बता दें कि कुल 61 जिला पंचायत सदस्यों ने अपना मतदान का प्रयोग किया है। मतदान के लिए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में दो पर्चे दाखिल किए गए हैं। जिसकी वजह से भाजपा के प्रत्याशी सावित्री जायसवाल व सपा की ओर से पूर्व सांसद बालेश्वर यादव की पुत्री रीता यादव के बीच सीधी लड़ाई है।
चुनाव को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर की सुरक्षा की कमान खुद एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने संभाल रखी है। साथ में क्षेत्राधिकारी तमकुही फूलचंद इंस्पेक्टर पडरौना कोतवाली अनुज कुमार सिंह प्रभारी थानाध्यक्ष कुबेरस्थान उमेश कुमार प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह टीएसआई परमहंस एवं पुलिस के जवान सहित बड़ी संख्या में महिला सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित हैं।
