बरेली: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रश्मि पटेल ने मारी बाजी
बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा रहा। भाजपा उम्मीदवार रश्मि पटेल ने सपा की विनीता गंगवार को शिकस्त दी। रश्मि पटेल 21 वोटों से चुनाव जीतीं जबकि विनीता को 19 वोट मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितीश कुमार ने पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल 60 …
बरेली, अमृत विचार। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बीजेपी का कब्जा रहा। भाजपा उम्मीदवार रश्मि पटेल ने सपा की विनीता गंगवार को शिकस्त दी। रश्मि पटेल 21 वोटों से चुनाव जीतीं जबकि विनीता को 19 वोट मिले।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नितीश कुमार ने पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल 60 मत पड़े। रश्मि पटेल के पक्ष में 40 तथा विनीता को 19 मत प्राप्त हुए। एक मत अवैध घोषित किया गया। रश्मि पटेल को बरेली ज़िला परिषद का अध्यक्ष घोषित किया गया।
