बाराबंकी: दुकानदार ने लगाया चोरा आरोप, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शुक्रवार को दुकान मालिक द्वारा चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित किए जाने से नर्वस युवक ने आम की बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो देखा एक युवक फांसी के फंदे से लटक हुआ देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में …

बाराबंकी। शुक्रवार को दुकान मालिक द्वारा चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित किए जाने से नर्वस युवक ने आम की बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण खेत की तरफ गए तो देखा एक युवक फांसी के फंदे से लटक हुआ देखा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बेटे द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या किये जाने की खबर सुनकर लड़खड़ाते हुए मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देखकर बेहोश हो गए।

युवक की पहचान विकास उर्फ सचिन (16) पुत्र मनोज कुमार के पुत्र के रूप में कि गई। परिवार वालों ने बताया भिटौरा लखन चौराहा पर स्थित राजेंद्र कुमार की किराना की दुकान पर नौकरी करता था और शुक्रवार को देर रात में घर वापस लौटा था। घर आने पर बता रहा था कि दुकान मालिक ने चोरी का आरोप लगा कर बहुत प्रताड़ित किया है और सुबह थाने में शिकायत करने की बात कही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया की मुरलीगंज के गांव रेवतिकपुरवा निवासी विकास किराने की दुकान पर काम करता था। दुकानदार द्वारा युवक को प्रताड़ित किया गया और वो सदमे में आकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी दुकानदार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

संबंधित समाचार