बरेली: तेज रफ्तार डीसीएम ने पीएसी कर्मचारी को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नकटिया चौकी के पास शनिवार को एक स्कूटी सवार पीएससी कर्मचारी की गैस सिलेंडर की भरी गाड़ी से टक्कर हो गई। पीएससी कर्मचारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में लिया है। पीएससी आठवीं वाहिनी के कर्मचारी …

बरेली, अमृत विचार। नकटिया चौकी के पास शनिवार को एक स्कूटी सवार पीएससी कर्मचारी की गैस सिलेंडर की भरी गाड़ी से टक्कर हो गई। पीएससी कर्मचारी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डीसीएम को कब्जे में लिया है।

पीएससी आठवीं वाहिनी के कर्मचारी विजय पुत्र नंदकिशोर की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। विजय पिछले करीब चार साल से पीएससी 8वीं वाहिनी में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। जानकारी के मुताबिक शनिवार को विजय किसी कार्य से शहर के बाहर गया था। वापस आते समय नकटिया चौकी के पास फरीदपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई।

विजय कुमार का फाइल फोटो।

बताया जा रहा है कि डीसीएम गैस सिलेंडरों से भरी हुई थी। हादसे में विजय के सिर में गंभीर चोट आई जिसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही विजय की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी पर घटना स्थल पर पीएससी अधिकारी भी पहुंच गए थे। विजय की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां मंजू बदहवास हो गई वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

पड़ोसियों ने बताया कि विजय के पिता भी यहीं नौकरी करते थे जिनकी मौत के बाद विजय को नौकरी मिली थी। विजय के परिवार में उसकी मां और दो छोटी बहन हैं, जिसमें एक बहन की शादी हो चुकी है वहीं दूसरी छोटी बहन अभी पढ़ाई कर रही है।

संबंधित समाचार