हरदोई: नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहिता का शव गन्ने के खेत में मिला। दरसअल घर से शौच के लिए निकली एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मामले के जानकारी उस वक्त हुई जब नवविवाहिता काफी …

हरदोई। हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक नवविवाहिता का शव गन्ने के खेत में मिला। दरसअल घर से शौच के लिए निकली एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। मामले के जानकारी उस वक्त हुई जब नवविवाहिता काफी देर तक वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गन्ने के खेत में शव पड़ा देखकर गांव में खलबली मच गई। एएसपी पश्चिमी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दौलतियापुर निवासी नीरज के 19 जून को शाहजहांपुर के जलालनगर निवासी विजय के साथ शादी हुई थी। पिता रामरतन ने बताया कि 17 जून को नीरज विदा होकर मायके आई थी और तभी से मायके में थी। रविवार सुबह नीरज घर से शौच के लिए निकली, इसके बाद वह वापस नहीं आई। परिजन को चिंता हुई और वह खोजबीन करने के लिए निकले। गांव के दक्षिण दिशा में सरकारी ट्यूवबेल के निकट गुरुदयाल के गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला।

नीरज के गले में निशान है, जिससे परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की जानकारी पर कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

संबंधित समाचार