टनकपुर: छात्राओं को नहीं मिला नंदा गौरा कन्या धन, अभिभावकों ने कहा अब न्यायालय की लेनी होगी शरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिले के सुई राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यालय की घोर लापरवाही के चलते नंदा गौरा कन्याधन से 15 छात्राओं के वंचित रह जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में गुस्साए अभिभावकों ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि उन्हें जल्दी न्याय नहीं मिला तो वह न्यायालय की शरण …

टनकपुर, अमृत विचार। चम्पावत जिले के सुई राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यालय की घोर लापरवाही के चलते नंदा गौरा कन्याधन से 15 छात्राओं के वंचित रह जाने का मामला प्रकाश में आया है।इस संबंध में गुस्साए अभिभावकों ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि उन्हें जल्दी न्याय नहीं मिला तो वह न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होंगे।
रविवार को पीडि़त छात्राओं के अभिभावकों ने इंटर कॉलेज परिसर में  बैठक कर छात्राओं को शीघ्र कन्या धन योजना का लाभ न मिलने पर न्यायालय की शरण में जाने का निर्णय लिया। उनका कहना था कि इंटर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्राओं ने विधिवत नंदा गौरा कन्या धन योजना के लिए आवेदन प्रपत्र पूर्ण कर उन्हें विद्यालय में जमा कर दिया था। लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने आवेदन पत्रों को बाल विकास विभाग में जमा नहीं किया।
एक साल तक सभी 15 छात्राओं के आवेदन पत्र अलमारी पड़े रहे। इस बात का खुलासा पिछले वर्ष तब हुआ जब अन्य विद्यालयों की छात्राओं को योजना का लाभ मिल गया, लेकिन यहां की छात्राओं के खातों में योजना का पैसा नहीं आया। अभिभावकों ने बाल विकास विभाग में संपर्क किया तो मालूम पड़ा कि विद्यालय की ओर से इस योजना के लिए छात्राओं के आवेदन पत्र जमा नहीं किए गए हैं। जानकारी के बाद अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपा था।
जिलाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को तबल किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की गलती से प्रपत्र जमा न होने की बात स्वीकारते हुए काफी बिलंब के बाद 11 जून 2020 को आवेदन पत्र बाल विकास में जमा किए। प्रधानाचार्य राजेंद्र टम्टा ने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि वह इस मामले में कार्यवाही कर रहे हैं। वही पीड़ित अभिभावकों ने निर्णय लिया  कि जुलाई माह तक सभी छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिला तो अभिभावक कोर्ट में जाने को मजबूर होंगे। बैठक में निर्मल चौबे, राजेश चौबे, कैलाश तलनियां, विक्रम राम, किशोर पुजारी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार