यूपी: तीसरी लहर से निपटने की तैयारी पूरी, इस रणनीति के दिखे अच्छे परिणाम
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने ट्रिपल टी की रणनीति के अनुसार कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर पर लगाम लगाते हुए संभावित तीसरी लहर से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में महज 128 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। इस दौरान 305 लोगों ने कोरोना को मात दी …
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने ट्रिपल टी की रणनीति के अनुसार कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर पर लगाम लगाते हुए संभावित तीसरी लहर से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में महज 128 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। इस दौरान 305 लोगों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में अब केवल 2264 एक्टिव केस ही रह गए हैं। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 88 लाख से अधिक कोरोना की जांचें की गई। इसके साथ ही युद्धस्तलर पर टीकाकरण किया गया जिसके सकारात्म क परिणाम सभी को देखने मिले।
प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 98.5 फीसद पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में पॉजिटिविटी दर 0.06 फीसद पाई गई, जबकि कोविड काल की अब तक ओवरऑल पॉजिटिविटी दर 2.9 फीसद रही है। कोरोना के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर सरकार ने पुख्तार रणनीति के अनुसार काम कर रही है। अब तक प्रदेश में लिए गए एक भी सैंपल में डेल्टाक प्ल स वेरिएंट की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद प्रदेश में डेल्टा प्लस संक्रमण वाले राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी और टेस्टिंग तेजी से की जा रही है। दूसरे राज्यों से सटे जिलों में जीनोम सिक्वेंसिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि लखनऊ के केजीएमयू और वाराणसी के बीएचयू में जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है।
यूपी में दी गई एक करोड़ से अधिक वैक्सिमनेशन की डोज
लखनऊ। ‘सबका साथ, सबका विकास, मुफ्त वैक्सीन, सबको वैक्सीन’ के मूल मंत्र पर हो रहा टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में तीन जुलाई तक तीन करोड़ 26 लाख 09 हजार 923 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। 01 करोड़ 02 लाख से अधिक डोज 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को लगाई गई है। जबकि 48 लाख 22 हजार प्रदेशवासियों ने वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। सीएम हेल्पलाइन के जरिए लगातार प्रदेश में प्रधानों, कोटेदारों और आम लोगों से संपर्क स्थारपित कर कोरोना संक्रमण से बचाव और टीका लगवाने की अपील कर रही है।
