काशीपुर: पुलिस ने तोड़ी आधा दर्जन अवैध शराब की भट्टियां
काशीपुर, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर और कटोराताल चौकी पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब की भट्टियां पकड़ी। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कच्ची शराब बरामद की। वहीं पुलिस ने शराब …
काशीपुर, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर और कटोराताल चौकी पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब की भट्टियां पकड़ी। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कच्ची शराब बरामद की। वहीं पुलिस ने शराब की भट्टियां तोड़ कर सैकड़ों लीटर लाहन नष्ट कर दिया।
प्रतापपुर चौकी इंचार्ज रुबी मौर्या ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर क्षेत्र में आधा दर्जन अवैध शराब बनाने की भट्टियां पकड़ी। पुलिस को देखकर शराब तस्कर फरार हो गए। पुलिस टीम ने करीब छह हजार लीटर लाहन को नष्ट करते हुए भट्टियों को तोड़ दिया। उधर कटोराताल पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल गोविंद पंत ने मलकीत सिंह निवासी मानपुर रोड कचनालगाजी जंगा फार्म को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के बैग से 109 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
