हल्द्वानी: कल से नौ जुलाई तक पहाड़ों में भारी बारिश के संकेत
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून की बेरुखी के बाद सोमवार को जिले का मौसम फिर से करवट बदल रहा है। इससे आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले के पहाड़ी हिस्सों में सात से नौ जुलाई तक भारी बारिश होने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मानसून की बेरुखी के बाद सोमवार को जिले का मौसम फिर से करवट बदल रहा है। इससे आने वाले दिनों में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले के पहाड़ी हिस्सों में सात से नौ जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
जबकि मैदानी इलाकों में आठ जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में आठ जुलाई को तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की आशंका बताई है।
सोमवार को जिले का मौसम शुष्क बना रहा। पर्वतीय इलाकों में जहां कोहरा और बादल छाए रहे, वहीं मैदानी इलाकों में सुबह से हल्की धूप के बाद दोपहर में बादल छाए रहे। लिहाजा इससे मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ा। मैदानी इलाकों में बारिश नहीं होने से लगातार गर्मी बढ़ते जा रही है।
लोगों को गर्मी से राहत के लिए बारिश का इंतजार है। सोमवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 27 डिग्री जबकि नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 14 डिग्री रिकार्ड किया गया।
