यश कुमार की ‘बंधन राखी का’ का ट्रेलर रिलीज, रिश्तों की गहराइयों को दर्शाती है फिल्‍म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म ‘बंधन राखी का’ ट्रेलर रिलीज हो गया। निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार की फिल्म ‘बंधन राखी का’ ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में बहन के प्रति एक भाई की जिम्मेदारी की संवेदनशील प्रस्तुति देखने को मिली है, जो बहनों के लिए अपनी जिंदगी दांव पर …

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म ‘बंधन राखी का’ ट्रेलर रिलीज हो गया। निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार की फिल्म ‘बंधन राखी का’ ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में बहन के प्रति एक भाई की जिम्मेदारी की संवेदनशील प्रस्तुति देखने को मिली है, जो बहनों के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा देता है, लेकिन उसे बदले में मिलता है तृस्कार।

फिल्म का ट्रेलर कुछ इसी कहानी को बयां करता है, जिसमें प्रेम, समर्पण और संवदेनशीलता नजर आ रही है। फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर से यश कुमार और पूनम दुबे का जलवा देखने को मिला है, उनकी केमेस्ट्री शानदार है।

गौरतलब है कि आदि शक्ति एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फ़िल्म ‘बंधन राखी का’ के निर्देशक अजय कुमार झा हैं। फिल्म के निर्माता और कहानीकार दुर्गा प्रसाद हैं। लिरिक्स अशोक कुमार, अरबिंद तिवारी और सत्य शंकर का है, जबकि म्यूजिक दुर्गा नटराज-मधुकर आनंद का है।

डीओपी समीर जहाँगीर और कोरियोग्राफर प्रवीन शेलार हैं। फिल्म में यश कुमार के साथ ऋचा दीक्षित, पूनम दुबे, मोहन सिंह, प्रिया झा, सान्या सिंह, राधे मिश्रा, राव रणविजय, भानु पांडेय, जे नीलम और मेहमान भूमिका में खुद दुर्गा प्रसाद मजूमदार नजर आएंगे।

संबंधित समाचार