श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, स्वयंसेवकों के साथ करेंगे चिंतन
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह चित्रकूट पहुंचे। सात दिवसीय दौरे के तहत वे यहां आयोजित होने वाले संघ के चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। यह शिविर 9 से 12 जुलाई तक दीन दयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में आयोजित होगा। आरएसएस चीफ शिविर की मुख्य बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय …

चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह चित्रकूट पहुंचे। सात दिवसीय दौरे के तहत वे यहां आयोजित होने वाले संघ के चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। यह शिविर 9 से 12 जुलाई तक दीन दयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में आयोजित होगा। आरएसएस चीफ शिविर की मुख्य बैठक में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार सुबह छह बजे चित्रकूट पहुंचे। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से पहुंचे संघ प्रमुख की अगवानी संघ पदाधिकारियों और प्रशासनिक अमले ने की। यहां से वे दीनदयाल शोध संस्थान के प्रकल्प आरोग्यधाम के लिए निकल गए। यहां वे चिंतन शिविर कार्यक्रम के तहत वह मध्यप्रदेश के जिला सतना स्थित दीनदयाल शोध संस्थान आरोग्य धाम में बैठक की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन और पद्मविभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महराज से मिलने उसके तुलसीपीठ जा सकते हैं। वह 13 जुलाई तक चित्रकूट में रहेंगे।
बता दें कि आरोग्यधाम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नौ से 12 जुलाई तक चिंतन शिविर है। जिसमें अखिल भारतीय संघ टोली के सभी पदाधिकारी और क्षेत्र प्रचारक शामिल हो रहे हैं। हालांकि बैठक नौ जुलाई से शुरू होनी है, लेकिन संघ प्रमुख तीन दिन पहले ही चित्रकूट पहुंच गए हैं। स्टेशन में उनका संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सोनी समेत डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने उनका स्वागत किया।
संघ के इस चिंतन शिविर में उत्तर प्रदेश में 2022 में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य रणनीति का खाका तैयार किये जाने की संभावना है। चिंतन शिविर के लिए संघ के अन्य पदाधिकारियों के आने का सिलसिला जारी है। सभी लोग चित्रकूट के दीनदयाल शोध संस्थान के आरोग्यधाम में ठहरेंगे। यहां पर मुख्य चिंतन बैठक नौ से 12 जुलाई तक होगी।
