हल्द्वानी: हरेला पर्व पर नैनीताल जिले में 1.50 लाख पौधे रोपे जाएंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी व डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने एक से सात जुलाई के बीच हो रहे वन महोत्सव के अंतर्गत हनुमानगढ़ी में पौधे रोप कर पर्यावरण का संदेश दिया। मंगलवार को हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में पौधे रोपते हुए कमिश्नर ह्यांकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं कमिश्नर अरविंद सिंह ह्यांकी व डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने एक से सात जुलाई के बीच हो रहे वन महोत्सव के अंतर्गत हनुमानगढ़ी में पौधे रोप कर पर्यावरण का संदेश दिया।

मंगलवार को हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में पौधे रोपते हुए कमिश्नर ह्यांकी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपना जरूरी है। इसलिए इस बार हरेला महोत्सव मंडल के सभी जिलों में वृहद स्तर पर किया जाएगा। पौधरोपण को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तालाब, चाल-खाल, नदियों आदि के किनारे, भूस्खलन वाले क्षेत्र और जीव जंतुओं एवं मानव की आवश्यकताओं की जरूरत के अनुसार फलदार,चौड़ी पत्तीदार एवं जानवरों के चारे वाले पौधों का रोपित किया जाए।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने पौधरोपण कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करने के दिए। उन्होंने कहा कि रोपे जाने वाले पौधों की देखरेख का जिम्मा अधिकारियों-कर्मचारियों को इनका जिम्मा सौंपा जाएगा। डीएम ने कहा कि हरेला महोत्सव पर जिले में डेढ़ लाख विभिन्न प्रजातियो के पौधों का रोपण किया जाएगा।

इस दौरान एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, वन संरक्षक दक्षिण वन वृत्त कुबेर सिंह बिष्ट, डीएफओ टीआर बीजूलाल, रेंजर प्रमोद तिवारी, ममता चंद, तनुजा परिहार, सोनल पनेरू आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार