हल्द्वानी: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। बेलबाबा के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अल्मोड़ा निवासी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बेलबाबा के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान घायल युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों को कब्जे में लेने के साथ ही दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
अल्मोड़ा निवासी गणेश रावत (35) बाइक से रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। रामपुर रोड में बेलबाबा के पास रुद्रपुर की ओर जा रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा। कार चालक ने बाइक सवार को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, पुलिस ने मौके से दोनों वाहन अपने कब्जे में ले लिए हैं। चौकी प्रभारी एसके शर्मा ने बताया कि कार चालक पुलिस की निगरानी में है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस दुर्घटना की प्रारंभिक जांच कर रही है।
