बदायूं: फंदे पर लटकी महिला की अस्पताल में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिसौली/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को महिला संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसे बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर किया गया था जहां रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। मायका पक्ष …

बिसौली/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को महिला संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसे बिसौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली रेफर किया गया था जहां रविवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। मायका पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़िया निवासी नत्थू लाल पुत्र हरदयाल ने अपनी बेटी कंचल लता (32) की शादी करीब एक साल पहले कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव ढिलवारी के राजेश पुत्र द्वारिकाधीश के साथ की थी। शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में कंचन लता का शव फांसी पर लटका मिला। नत्थू लाल का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे।

फाइल फोटो

मांग पूरी न होने पर आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। आरोप लगाया कि शुक्रवार को भी कंचनलता के मारपीट गई और उसे फांसी पर लटकाकर मारने की कोशिश की गई। उपचार के दौरान मौत होने पर उन्हें सूचना दिए बिना ही ससुरालियों ने अंत्येष्टि करा दी।

बुधवार को मौत की जानकारी होने पर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ऋषि पाल सिंह ने बताया कि मृतक के मायका पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार