हरदोई: पचदेवरा क्षेत्र में सांड के हमले से अधेड़ की मौत
पाली/ हरदोई, अमृत विचार। पचदेवरा थाना क्षेत्र के धानीनगला गांव में एक सांड के हमले में अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खेत मे मवेशी चराते समय हुआ हैं। फ़िलहाल घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के …
पाली/ हरदोई, अमृत विचार। पचदेवरा थाना क्षेत्र के धानीनगला गांव में एक सांड के हमले में अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खेत मे मवेशी चराते समय हुआ हैं। फ़िलहाल घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के धानीनगला गांव के 48 वर्षीय राजवीर जाटव पुत्र रामकिसुन मजदूरी का काम करता था। विवियापुर मंदिर से पूर्व राजवीर की लड़कियां गांव के दिनेश के खेत में धान लगा रही थी। राजवीर भी आस-पास खेत के मवेशी चरा रहे थे। बताते हैं कि इसी बीच राजवीर को प्यास लगी, जिससे वह मंदिर पर पानी पीने जा रहे थे। रास्ते में एक आवारा सांड ने राजवीर पर हमला बोल दिया।
सांड ने सीग से राजवीर का सीना फाड़ दिया, जिससे राजवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सांड को भगाया। इसके बाद ग्रामीण ने राजवीर के परिजन को घटना की सूचना दी, राजवीर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं । परिजनों के मुताबिक राजवीर पांच भाई थे। राजवीर भाइयो में सबसे बड़ा था। राजवीर के छह पुत्रियां और दो पुत्र है, जिनमे 3 बेटियों की शादी हो चुकी है।
