बरेली: स्कूटी सवार के साथ पत्नी फरार, पति पर लगाया हत्या का आरोप
बरेली, अमृत विचार। बारादरी का रहने वाला एक युवक पत्नी से परेशान होकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा। आरोप है कि पत्नी बीते शनिवार को स्कूटी सवार के साथ भाग गई थी, जिसके कुछ ही देर बाद पुलिस लेकर पहुंचे ससुरालियों ने युवक पर बेटी को मारने का आरोप लगाया। वहीं जब पड़ोस के लोगों …
बरेली, अमृत विचार। बारादरी का रहने वाला एक युवक पत्नी से परेशान होकर पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा। आरोप है कि पत्नी बीते शनिवार को स्कूटी सवार के साथ भाग गई थी, जिसके कुछ ही देर बाद पुलिस लेकर पहुंचे ससुरालियों ने युवक पर बेटी को मारने का आरोप लगाया। वहीं जब पड़ोस के लोगों ने युवती के किसी स्कूटी सवार के साथ भाग जाने की बात बताई, तब पुलिस ने मामले को शांत कराया।
जोगी नवादा के रहने वाले अरुण राठौर पुत्र शंकर लाल राठौर अपनी पत्नी से परेशान होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से शिकायत की। बताया कि उसकी शादी सात माह पहले लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी युवक व उसके परिजनों को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी।
इसके चलते 17 जून को पति द्वारा मोबाइल ले लेने पर युवती ने ससुरालियों को धमकाते हुए दुपट्टे से फांसी लगाने का भी प्रयास किया था। 3 जुलाई की सुबह पत्नी पड़ोसी की छत से प्लाट में कूदकर स्कूटी सवार के साथ भाग गई। कूदने की आवाज पर जागे पड़ोसियों ने देखा तो युवक व उसके परिजनों को सूचना दी।
युवक ने बताया कि पत्नी अपने साथ सोने के जेवर समेत 60 हजार रुपये की नगदी भी ले गई। युवती की बड़ी बहन पुलिस को लेकर युवक के घर पहुंची और परिजनों पर उसे मारकर गायब करने का आरोप लगाया।
