यूपी: प्रमुख सचिव ऊर्जा ने नाइट पेट्रोलिंग करने के दिए निर्देश
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के निर्देशों के अनुपालन में उ.प्र. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने विद्युत वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेशकों को निर्देशित किया है कि निश्चित रोस्टर के अनुरूप प्रदेश के हर क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा है कि सभी सम्बन्धित …
लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा के निर्देशों के अनुपालन में उ.प्र. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने विद्युत वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेशकों को निर्देशित किया है कि निश्चित रोस्टर के अनुरूप प्रदेश के हर क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा है कि सभी सम्बन्धित अधिकारी रात्रि पेट्रोंलिंग करें जिससे बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ विद्युत चोरी रोकने पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
वीडियों कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से विद्युत आपूर्ति, राजस्व वसूली एवं लाइन हानियों की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि गर्मियों में प्रदेशवासियों को पर्याप्त बिजली दी जाये। जिससे उन्हें परेशानी न हो। इसके लिये वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेशक अपने स्तर से लगातार माॅनीटरिंग कर यह सुनिश्चित करें कि सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप निरन्तर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति में यदि कहीं कोई स्थानीय स्तर पर समस्या आती है तो उसको तत्काल कम से कम समय में ठीक कर लिया जाये इसकी व्यवस्था के लिए पूर्व में ही आवश्यक गैंग एवं सामग्री रहे। उन्होंने कहा कि वितरण में लगे सभी अधिकारी अपने स्तर से लगातार सजगता बरतें।
अध्यक्ष ने कहा कि इस समय प्रदेश में गर्मी के कारण विद्युत मांग में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हुयी है जिसके लिये पावर कारपोरेशन मांग के अनुरूप रिकार्ड विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है। ऐसी स्थिति में यह भी जरूरी है कि हम जितने की विद्युत दें उतना राजस्व वसूलें। इसलिये सभी उपभोक्ताओं को समय से सही रीडिंग का बिल उपलब्ध कराकर संवाद कर राजस्व वसूला जाये। पावर कारपोरेषन अध्यक्ष ने निर्देशित किया है कि सभी फील्ड के अधिकारी कर्मचारी अपना मोबाइल आन रखें जिससे विद्युत देय आदि की सूचनायें उन्हें समय से प्राप्त हो सकें तथा प्राप्त शिकायतों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
