छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल ने पूरा किया अपना वादा, पुलिस अकादमी को किया नेताजी सुभाषचन्द्र के नाम पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस अकादमी चंदखुरी का नामकरण नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी कर दिया है। गृह विभाग द्वारा इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर गत 23 जनवरी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस अकादमी चंदखुरी का नामकरण नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी कर दिया है। गृह विभाग द्वारा इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर गत 23 जनवरी को अपने निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस अकादमी का नामकरण देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की थी।

संबंधित समाचार