सत्ता के नशे में चूर भाजपा तानाशाही पर उतारू: उमेश शाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। पंचायत चुनाव में करारी हार से घबराये भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को जीतना चाहते हैं। भाजपा की मंशा है कि दूसरे दल के लोग चुनाव न लड़ सके और भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये जाय। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के …

देवरिया। पंचायत चुनाव में करारी हार से घबराये भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद अब ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को जीतना चाहते हैं। भाजपा की मंशा है कि दूसरे दल के लोग चुनाव न लड़ सके और भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिये जाय। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही ने कही।

उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू हो गयी है। लोकतंत्र की जगह देश और प्रदेश में राजतंत्र लाना चाहती है। इस दौर में वह काफी आगे निकल गयी है। सपा नेता ने कहा कि प्रदेश की हालत नाजुक बनी हुई है कोई भी इस सरकार के खिलाफ कोई बोलने से डर रहा है। कब किसके विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर हो जायेगा कहने की जरूरत नहीं है।

संबंधित समाचार