आज का राशिफल | 08 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। रेस्टोरेन्ट कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अच्छी तरह से कर पायेंगे। छोटे भाई को करियर में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। वृष आज महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार मर्यादित रखें। अपनी बातों को खुलकर …

मेष

आज जीवन साथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। रेस्टोरेन्ट कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन अच्छी तरह से कर पायेंगे। छोटे भाई को करियर में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा।

वृष

आज महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार मर्यादित रखें। अपनी बातों को खुलकर बोलें। आज किसी की जिम्मेदारी या गारंटी न लें। इंटरव्यू आदि को लेकर दबाव में हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर न थोपें।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ प्राप्त होगा। अपनी बातों को किसी पर न थोपें। जीवन साथी आज रोमान्टिक मूड में रहने वाला है। नया कारोबार शुरू करने के लिये लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कर्क

आज अजनबी लोगों से मित्रता हो सकती है। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। रात में नींद की कमी होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। बिना प्रामाणिक जानकारी के नए स्थलों की यात्रा न करें। कारोबार में आपको थोड़ा ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह

आज यात्रा के दौरान काफी अच्छे अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। भाइयों को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

कन्या

आज मित्र आपका मनोबल बढ़ाने में सहायता करेंगे। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। मनोरंजन के लिये गेम्स में रुचि दिखा सकते हैं। प्रेम विवाह के लिए परिवार का समर्थन लेना चाहते हैं तो आज का दिन बेहद शुभ है।

तुला

आज धर्म-कर्म के प्रति निष्ठावान रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ऑफिस में आपके प्रमोशन की चर्चा चल सकती है। मन की दुविधा का शमन होगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अवकाश का आनन्द उठायेंगे।

वृिश्चक

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़े सावधान होनें की आवश्यकता है। कारोबारियों को ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। दूसरों पर सहज विश्वास न करें। लोग आपको गलत कार्यों के लिये प्रोत्साहित कर सकते हैं।

धनु

आज अनुभवी लोगों की सलाह आपके काफी काम आ सकती है। लेकिन फिर भी अपने निर्णय स्वत: ही लें। स्वास्थ्य से सम्बन्धित समस्याओं में लाभ प्राप्त होगा। खनन उद्योग से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है।

मकर

आज शत्रु पक्ष के ऊपर भारी पड़ेंगे। नयी नौकरी मिलने की सम्भावना है। मूर्ख सहयोगियों के कारण हानि उठानी पड़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान भाव बढ़ेगा। इंश्योरेन्स में निवेश कर सकते हैं।

कुंभ

आज दूसरों के भरोसे रहने से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। जनहित के विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। दोस्तों की सहायता करने से पीछे न हटें। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिन्ता हो सकती है। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान होना चाहिये।

मीन

आज कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। विज्ञान के विद्यार्थियों को करियर के शानदार विकल्प मिल सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त हो सकती है। प्रेमी जन से को अपने मन की बातें बता सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।