लगातार दूसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ा असर
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि की। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 39 पैसे तक और डीजल की 15 पैसे तक बढ़ी। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे …
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि की। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 39 पैसे तक और डीजल की 15 पैसे तक बढ़ी। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर 100.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।
डीजल की कीमत भी नौ पैसे बढ़कर 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महंगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 1.75 रुपये और डीजल की 46 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।
मुंबई में पेट्रोल के दाम में 34 पैसे और डीजल के दाम में नौ पैसे की वृद्धि की गई। वहां अब पेट्रोल 106.59 रुपये और डीजल 97.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 101.37 रुपये और डीजल नौ पैसे की बढ़ोतरी के साथ 94.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुaच गया।
कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महंगा होकर 100.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहां डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़ी और एक लीटर डीजल 92.65 रुपये प्रति लीटर का बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।
