यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव : नामांकन के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, चले ईंट-पत्थर और बम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

  लखनऊ । यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर गुरुवार को कई जगह सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता व समर्थकों के बीच कई जगह भिड़ंत हुई। कन्नौज में भी नामांकन को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। सदर ब्लॉक में हुई इस घटना के दौरान ईंट-पत्थर भी चले। वहीं …

 

लखनऊ । यूपी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर गुरुवार को कई जगह सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता व समर्थकों के बीच कई जगह भिड़ंत हुई। कन्नौज में भी नामांकन को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। सदर ब्लॉक में हुई इस घटना के दौरान ईंट-पत्थर भी चले। वहीं सीतापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्दल प्रत्याशी को नामांकन रोके जाने पर गोलियां चलीं और बमबाजी हुई।

कन्नौज के सदर ब्लॉक में नामांकन को लेकर सपा-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव के गवाह सड़क पर बिखरे ईंट-पत्थर

 

उत्तर प्रदेश में गांव तथा जिले की सरकार चुने जाने के बाद अब ब्लाक की सरकार के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश में गुरुवार को 11 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई जगह सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ। कन्नौज में सदर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और ईंट-पत्थर भी चले। यह सब जिस दौरान हो रहा था उस समय पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

दरअसल, नामांकन के दौरान सपा समर्थित प्रत्याशी अजय दोहरे नामांकन के लिए सदर ब्लॉक में पंहुचे। यहां उनकी भाजपाइयों से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बैठे सपाई भी वहां पहुंच गये । दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पथराव शुरू कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामजीवन राजपूत को पकड़ कर धुन दिया। ब्लॉक ऑफिस में बैठे एआरओ पारसनाथ की टेबल से उठाकर सभी अभिलेख फाड़ दिए । मौके पर उपस्थित एसडीएम सदर गौरव शुक्ला और पुलिस बल ने बवाल कर रहे लोगों को ब्लॉक से बाहर खदेड़ दिया। एआरओ ने इस घटना की जानकारी डीएम को दी।

सीतापुर के कसमंडा ब्लॉक में गुरुवार को नामांकन को लेकर हुए टकराव में फायरिंग के साथ बमबाजी हुई।

वहीं तालग्राम ब्लाक में भी दो पक्षों के बीच जमकर टकराव हुआ। पथराव और चार राउंड हवाई फायरिंग किये जाने की सूचना है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के लोग उनके प्रत्याशी को नामांकन नहीं करने दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर डीएम राकेश मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे। इसके बाद हंगामा शांत हुआ। सौरिख ब्लाक में भी पथराव और फायरिंग होने की घटना सामने आई है। यहां भी सपा प्रत्याशी को यहां भी नामांकन करने से रोके जाने के बाद हंगामा हुआ।

ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन की इन घटनाओं के बीच कानपुर के बिल्हौर में ब्लाक प्रमुख पद की सपा प्रत्याशी के अपहरण की कोशिश किये जाने का मामला सामने आया है। सपा प्रत्याशी नीरू देवी के पति सूर्यभान ने भाजपा प्रत्याशी मनोरमा पर समर्थकों के साथ ब्लाक परिसर से पत्नी नीरू का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर के कसमंडा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान गोलियां चलीं और बम भी फेंके गये। यहां निर्दल प्रत्याशी को नामांकन करने से रोके जाने के बाद यह घटना हुई। गोली और बमबाजी की इस घटना में तीन लोग घायल होने की खबर है।

संबंधित समाचार