मायावती ने मंत्रिमंडल विस्तार पर कसा तंज, योगी सरकार को भी लिया निशाने पर
लखनऊ। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सवालिया निशान लगाते हुए कहा, इस तरह के विस्तार और फेरबदल सरकार की कमियों पर पर्दा नहीं डाल सकते। इसके साथ ही बसपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार पर भी हमला करते हुए कहा …
लखनऊ। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पर बहुजन समाज पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सवालिया निशान लगाते हुए कहा, इस तरह के विस्तार और फेरबदल सरकार की कमियों पर पर्दा नहीं डाल सकते। इसके साथ ही बसपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि यहां जनता हवा-हवाई वदों और घोषणाओं से दुखी है।
मायावती ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में कल किए गए लम्बे-चोड़े विस्तार व फेरबदल सरकार की अब तक की रही गलत नीतियों, कार्यकलापों एवं अन्य कमियों आदि पर पर्दा नहीं डाल सकते तथा न ही उस पर से लोगों का ध्यान बांट सकते हैं। जनता व देश की बदहाल स्थिति सही समय पर परिवर्तन की राह देख रही है।”
इसके साथ ही मायावती ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, “यूपी की भाजपा सरकार भी यहां जनहित व जनकल्याण के सभी मोर्चे पर अधिकांश विफल ही रही है और कोरोना प्रकोप में तो इनकी नीति व कार्यशैली तथा इनके अन्य हवा-हवाई वादों व घोषणाओं आदि से यहां की समस्त जनता काफी दुःखी है।” गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 के बाद पहली बार अपनी कैबिनेट में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव किया है।
