यूपी: संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख का हुआ ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन प्रदेश के 75 जिलों में 30 जुलाई को होगा। इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय कर रहा है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से निर्देश मिलने के बाद प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्व्यक प्रो. अमिता वाजपेयी ने 30 जुलाई परीक्षा तिथि …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 का आयोजन प्रदेश के 75 जिलों में 30 जुलाई को होगा। इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय कर रहा है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा से निर्देश मिलने के बाद प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्व्यक प्रो. अमिता वाजपेयी ने 30 जुलाई परीक्षा तिथि घोषणा की। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 ऑफलाइन होगी। इसके लिए 14 नोडल केन्द्र बनाए गए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 5,91,305 अभ्यर्थियों ने आवदेन किया है। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए केवल सरकारी और अनुदानित संस्थानों को ही परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्रदेश भर में 1500 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। आखिरी समय में केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

दो बार स्थगित हुई परीक्षा
कोराना महामारी की वजह से दो बार उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीखों में बदलाव किया जा चुका है। सबसे पहले बीती मई को प्रवेश परीक्षा कराने की योजना थी लेकिन कोरोना की वजह से 19 मई को प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसके बाद 18 जुलाई को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित की गई लेकिन तैयारियां पूरी नहीं होने की वजह से एक बार फिर तारीख बढ़ाई गई। अब शासन से निर्देश मिलने के बाद 30 जुलाई को प्रवेश परीक्षा करायी जा रही है।

1.59 लाख अभ्यर्थी बढ़े
पिछले वर्ष हुई बीएड प्रवेश परीक्षा की तुलना में इस साल 1,59,401 अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ गई हैं। पिछले वर्ष 4 लाख 31 हजार 904 अभ्यथियों ने आवेदन किया था। वहीं इस वर्ष 5, 91,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अभ्यर्थियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों की संख्या भी बढ़ाई गई है। पिछले वर्ष जहां एक हजार केन्द्रों पर परीक्षा हुई थी। इस वर्ष 1500 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

संबंधित समाचार