भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिया कल्याण सिंह का हालचाल, सेहत में सुधार
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए गुरूवार को लखनऊ पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, स्वामी प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री महेंद्र …
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने के लिए गुरूवार को लखनऊ पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, स्वामी प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई बड़े नेता और मंत्री मौजूद रहें। डाक्टरों का कहना है कि उनके हालत में सुधार हो रहा है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से विशेष विमान से लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उनका मुख्यमंत्री योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और मंत्री अगुवानी करने लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद काफिला पीजीआई की ओर निकल पड़ा। पीजीआई पहुंचकर जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली। साथ ही कल्याण सिंह से बात करने का प्रयास भी किया।
फिलहाल डाक्टरों के अनुसार, एसजीपीजीआई मे भर्ती प्रदेश के राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में चौथे दिन भी सुधार हुआ। पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह अब प्रतिक्रिया कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों व पैरा मेडिकल कर्मियों से इशारे से बात की और उनके सवालों पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। डॉक्टरों के अनुसार उनके वाइटल आर्गन अब सामान्य होते जा रहे हैं।
गुरुवार को कल्याण सिंह के हाथ पैरो की नस में चेतना आई है। उन्होंने अपने हाथ से चिकित्सकों के हाथ की ऊंगली को पकड़ा। पूर्व सीएम संजय गांधी पीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के सीसीएम वन में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। हालचाल लेने के बाद विशेष विमान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वापस दिल्ली लौट गए।
