Gold-Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी, चांदी पड़ी फीकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना नौ रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। …

नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक रुख और रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना नौ रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,972 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 902 रुपये की गिरावट के साथ 67,758 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका बंद भाव 68,660 रुपये प्रति किलो था। विदेशीमुद्रा विनिमय कारोबार के आरंभिक दौर में डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में 17 पैसे की गिरावट रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,807 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 26 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ”अमेरिकी ट्रेजरी आय में गिरावट से सोने को समर्थन मिला।”

संबंधित समाचार