Tokyo Olympics: बिना दर्शकों के होगा ओलंपिक का आयोजन, 12 जुलाई से 22 अगस्त तक टोक्यो में रहेगा ‘आपातकाल’,
टोक्यो। ओलंपिक खेलों 2020 के मेजबान शहर टोक्यो में कोरोना वायरस के मद्देनजर 12 जुलाई से आपातकाल लागू किया जाएगा जो 22 अगस्त तक प्रभाव में रहेगा। इस दौरान टोक्यो में 23 जुलाई सेओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। स्थानीय प्रसारणकर्ता एनएचके ने जापान के अर्थव्यवस्था मंत्री यासुतोशी निशिमुरा के एक बयान का हवाला देते …
टोक्यो। ओलंपिक खेलों 2020 के मेजबान शहर टोक्यो में कोरोना वायरस के मद्देनजर 12 जुलाई से आपातकाल लागू किया जाएगा जो 22 अगस्त तक प्रभाव में रहेगा। इस दौरान टोक्यो में 23 जुलाई सेओलंपिक खेलों का आयोजन होना है। स्थानीय प्रसारणकर्ता एनएचके ने जापान के अर्थव्यवस्था मंत्री यासुतोशी निशिमुरा के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है, जो कोरोना रिस्पोंस के प्रभारी भी हैं।
इसके अलावा ओकिनावा में भी आपातकाल लागू किया जाएगा, जबकि चार अन्य प्रांतों ओसाका, सैतामा, चिबा और कानागावा में एहतियातन उपायों में वृद्धि के चलते आपातकाल की अवधि को बढ़ाया जा रहा है। पांच अन्य प्रांतों में हालांकि एहतियातन उपायों के तौर पर बढ़ाए गए प्रबंधों को हटा दिया जाएगा।
जापान के वित्त मंत्री यासुतोशी निशीमुरा सरकार के कोरोना वायरस रेस्पांस के प्रमुख भी हैं। उन्होंने बताया कि टोक्यो में 12 जुलाई से आपातकाल लागू हो जाएगा और 22 अगस्त तक जारी रहेगा। ओलंपिक गेम्स 23 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेंगे। दूसरे देशों की तरह जापान में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं बढ़ा लेकिन यहां 810,000 से अधिक मामले और 14,900 संक्रमितों की मौत हो गई।
टोक्यो में गुरुवार को पहुंच रहे इंटरनेशन ओलंपिक कमिटी (IOC) के अध्यक्ष थॉमस बाक (president Thomas Bach) यहां होने वाली वार्ता की अध्यक्षता करेंगे। जापान पहुंचने के बाद थॉमस तीन दिनों के लिए टोक्यो स्थित IOC के फाइव स्टार होटल में आइसोलेट रहेंगे। इसके बाद वे हिरोशिमा जाएंगे जहां भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं।
