बरेली: प्रधान पति ने बंधक बनाकर युवकों को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दबंग प्रधान पति ने युवकों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। किसी तरह छूटकर पीड़ित थाने गए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पीड़ितों का कहना है कि प्रधान पति की पुलिस में अच्छी सेटिंग है। इसके चलते पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं करती है। इसके बाद पीड़ितों ने एसएसपी से मामले …

बरेली, अमृत विचार। दबंग प्रधान पति ने युवकों को बंधक बनाकर जमकर पीटा। किसी तरह छूटकर पीड़ित थाने गए लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। पीड़ितों का कहना है कि प्रधान पति की पुलिस में अच्छी सेटिंग है। इसके चलते पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं करती है। इसके बाद पीड़ितों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।

कैंट के रहने वाले राम किशोर और अभिमन्यु ने बताया कि बुधवार को गांव के प्रधान पति से अपनी चरी के रुपये लेने के लिए थे। वहां पर लोगों की भीड़ थी तो वापस लौट आए। इसके बाद आरोपी प्रधान पति साथियों के साथ उनके घर पर आ गया और बंधक बनाकर लाठी डंडों से पीटा। साथ ही धमकी दी कि यदि पुलिस से मामले की शिकायत की तो अंजाम और भी बुरा होगा।

पीड़ित परिवार ने कैंट पुलिस से मामले की शिकायत की, लेकिन थाने में उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। गुरुवार को पीड़ित एसएसपी ऑफिस पहुंचे और मामले की शिकायत की। एसएसपी ने कैंट पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि यदि आरोप सहीं पाए जाते हैं तो प्रधान पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार