लोको पायलट ने महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़, शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी स्पेशल एक्सप्रेस (02429) के लोको पायलट पर मुरादाबाद की महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया गया है। जिसकी शिकायत महिला की ओर से सीनियर डीएमई से की गई है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई, वही इस सम्बंध …

मुरादाबाद, अमृत विचार। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एसी स्पेशल एक्सप्रेस (02429) के लोको पायलट पर मुरादाबाद की महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया गया है। जिसकी शिकायत महिला की ओर से सीनियर डीएमई से की गई है। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई, वही इस सम्बंध में फिलहाल जीआरपी को कोई तहरीर नही दी गई है।

लोको पायलट पीएस शुक्ला दो दिन पहले रोजा से 05273 ट्रेन लेकर मुरादाबाद आया था। इसके बाद मुरादाबाद से ट्रेन संख्या 02528 लेकर लखनऊ के लिये रवाना हुआ था। गुरुवार की रात लखनऊ से एसी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन लेकर शुक्रवार सुबह मुरादाबाद पहुंचा था। इसके बाद वह आराम करने के लिए रेस्ट हाउस पहुंचा। जहां एक विधवा महिला कर्मचारी बेड की चादर बदल रही थी।

महिला का आरोप है कि लोको पायलट ने मौका पाकर उसे दबोचा लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो अन्य महिला कर्मी रेस्ट हाउस पहुंच गई ओर लोको पायलट को जमकर पीटा है। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। जैसे-तैसे लोको पायलट ने भागकर अपनी जान बचाई। महिला ने बताया कि मामले की शिकायत सीनियर डीएमई भारत भूषण सहित अन्य अधिकारियों से की गई है।

सीनियर डीएमई भारत भूषण ने बताया कि महिला की शिकायत पर फिलहाल लोको पायलट को ड्यूटी करने से मना किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है, न ही किसी तरह की तहरीर इस मामले में आई है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार