अयोध्या: एक ही परिवार के 15 लोग सरयू नदी में डूबे, 6 लोगों की मौत, 3 अभी भी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामनगरी के गुप्तारघाट में आगरा से आया परिवार सरयू नदी में नाव से टहलते समय डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने बच्ची समेत लोगों को बाहर निकाला है। घटना शुक्रवार दोपहर गुप्तारघाट में हुई। परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या दर्शन करने आया था। स्नान करने के लिए ये लोग गुप्तारघाट पहुंच गए। बताया जा …

अयोध्या। रामनगरी के गुप्तारघाट में आगरा से आया परिवार सरयू नदी में नाव से टहलते समय डूब गया। स्थानीय गोताखोरों ने बच्ची समेत लोगों को बाहर निकाला है। घटना शुक्रवार दोपहर गुप्तारघाट में हुई। परिवार आगरा के सिकंदराबाद से अयोध्या दर्शन करने आया था। स्नान करने के लिए ये लोग गुप्तारघाट पहुंच गए। बताया जा रहा कि नाव पर सभी लोग सवार हुए थे कि अचानक कुछ लोग नाव के डगमगाने पर छलांग लगा दिए। जब तक लोग कुछ समझते सभी कूद गए।

नदी की तेज धारा में बहने व चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन गहरे पानी मे जा चुके थे। स्थानीय गोताखोर भी तत्काल बचाने नदी में उतरे। 7 लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई। डूबे लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा कि डूबने वाले अधिकतर बच्चे व महिलाएं हैं। पुलिस प्रशासन जल पुलिस की मदद से तलाश करा रहा है।

 

अयोध्या। सरयू नदी तट का ऐतिहासिक गुप्तार घाट शुक्रवार को एक बड़े हादसे का गवाह बना। स्नान के दौरान सरयू के गहरे पानी में चले जाने की वजह से एक ही परिवार के 15 लोग डूबने लगे। एनडीआरएफ एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें बचाने के लिए चलाए गए 6 को सकुशल बाहर निकाला गया है, हालांकि 6 लोगों की ही हादसे में मौत हुई है। विभिन्न एजेंसियां अभी भी सरयू में लापता तीन लोगों की तलाश में जुटी है। हादसे का शिकार परिवार आगरा के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र से अयोध्या दर्शन और भ्रमण करने आया था।

बताया गया हा कि प्रदेश के आगरा जनपद के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला यह परिवार अयोध्या दर्शन, पूजन और पर्यटन के लिए आया था। घूमने टहलने के बाद परिवार के लोग शुक्रवार को दोपहर बाद शहर के कारण थाना क्षेत्र स्थित सरयू नदी के ऐतिहासिक गुप्तार घाट पहुंचे और घाट के अंतिम छोर पर सरयू में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान परिवार के लोग गहरे जल में पहुंच गए और बहाव तेज होने के चलते डूबने लगे। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने जब यह मंजर देखा तो हल्ला गुहार करने लगें, मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई तथा स्थानीय गोताखोर बचाव और राहत कार्य में जुट गए। हादसे के बाद तत्काल सक्रिय स्थानीय गोताखोरों ने डूब रहे तीन लोगों को सकुशल बचा लिया और स्थानीय पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भिजवा दिया।

जिला प्रशासन के मुताबिक हादसे के बाद आगरा के सिकंदराबाद निवासी 40 वर्षीय सतीश पुत्र जगमोहन, 65 वर्षीय अशोक पुत्र नेमीचंद्र और 7 वर्षीय किशोर नमन पुत्र सतीश को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया। बचाव और राहत कार्य में जुटी स्थानीय पुलिस, जल पुलिस के जवान और स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर 35 वर्षीय आरती, पत्नी सतीश, 28 वर्षीय गौरी पुत्री, अशोक और 7 वर्षीय धैर्या पुत्री ललित, को भी सकुशल बाहर निकाल लिया।

मौके पर पहुंचा पुलिस व प्रशासनिक अमला
हादसे की खबर के बाद एक-एक कर अधिकारी गुप्तार घाट पर पहुंचने लगे। कुछ ही देर में घाट पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने बचाव और राहत कार्य की निगरानी शुरू की और मामले की जानकारी शासन प्रशासन को देने के साथ ही बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ एसडीआरएफ तथा अन्य व्यवस्थाओं की डिमांड की।

शासन की ओर से आसपास के जनपदों से पीएसी के बाढ़ राहत दल, आपदा से निपटने के लिए तैनात एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के दोस्तों को अयोध्या रवाना कर दिया गया। इस बीच पीएसी पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम सरयू के गहरे जल में लापता लोगों की तलाश में जुटी रही। डूबे लोगों की तलाश में जुटी एजेंसियों की टीमों ने अब तक 12 लोगों को बाहर निकाला है हालांकि अभी भी तीन लोग लापता हैं। दो को राम नगरी के नया घाट क्षेत्र से निकाला गया है।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि शासन और मुख्यमंत्री के निर्देश पर लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया है। हादसे में 6 लोगों की जान बचाई जा सकी है जबकि इतने ही लोगों की मौत की खबर है। एक महिला समेत तीन लोगों की अभी तलाश कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि बचाव और राहत कार्य के लिए हर संभव कोशिश जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी पर स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस तथा पीएसी बाढ़ राहत दल के जवानों को तत्काल बचाव और राहत कार्य में लगाया गया। सरयू नदी का बहाव तेज होने के चलते गुप्तार घाट के अंतिम छोर पर स्नान कर रहे परिवार के लोग डूबने लगे। सरयू में लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की भी मदद ली जा रही है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सीबीएन त्रिपाठी का कहना है कि सरयू गुप्तार घाट पर हुए हादसे के मामले में कुल 6 लोगों को ब्रांडेड जिला अस्पताल लाया गया है। जिनमें 40 वर्षीय ललित कुमार पुत्र अशोक कुमार, 25 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र अशोक कुमार, 60 वर्षीय राजकुमारी पत्नी अशोक कुमार, 4 वर्षीय दृष्टि पुत्री सचिन, 35 वर्षीय सीता उर्फ दामिनी पत्नी सचिन और 20 वर्षीय श्रुति पुत्री देवेंद्र शामिल है। जबकि सरयू की धारा से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजे गए 12 वर्षीय नमन पुत्र सतीश चंद्र को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

इनकी हुई मौत
1. ललित पुत्र अशोक 40
2. पंकज पुत्र अशोक 25
3. राज कुमारी पत्नी अशोक 61
4. श्रुति पुत्री देवेंद्र कुमार 20
5. सीता पत्नी सचिन 35
6. दृष्टि पुत्री सचिन 4 वर्ष

इन्हें बचाया गया
1. आरती पत्नी सतीश 35
2. गौरी पुत्री अशोक 28
3. धैर्या पुत्री ललित 7 वर्ष

4. सतीश पुत्र जग मोहन
5. नमन पुत्र सतीश
6. अशोक पुत्र नेमीचंद

तीन की तलाश जारी
1. प्रियांशी पुत्री सतीश 16
2. जुली पुत्री अशोक 39
3. सार्थक पुत्र देवेन्द्र 16 की तलाश जारी

संबंधित समाचार