निखिल आडवाणी की ‘ द एम्पायर’ सीरीज ऑनलाइन प्लेटफार्म पर होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। निर्देशक-निर्माता निखिल आडवाणी ने ‘द एम्पायर’ सीरीज के लिए ऑनलाइन प्रसारणकर्ता डिज्नी प्लस हॉटस्टार से हाथ मिलाया है।आगामी वेब सीरीज,जिसे पहले मुगल नाम दिया गया था। वेब सीरीज को भारतमे बनाए गए अब तक के सबसे भव्य शो में से एक माना गया है।एम्पायर एक पीरियड एडवेंचर ड्रामा है,जो मुगल वंश की उत्पत्ति का …

मुंबई। निर्देशक-निर्माता निखिल आडवाणी ने ‘द एम्पायर’ सीरीज के लिए ऑनलाइन प्रसारणकर्ता डिज्नी प्लस हॉटस्टार से हाथ मिलाया है।आगामी वेब सीरीज,जिसे पहले मुगल नाम दिया गया था। वेब सीरीज को भारतमे बनाए गए अब तक के सबसे भव्य शो में से एक माना गया है।एम्पायर एक पीरियड एडवेंचर ड्रामा है,जो मुगल वंश की उत्पत्ति का पता लगाता है।

यह वेब सीरीज एक योद्धा,साबसी,उत्तरजीवी और एक काजा की जीवन कहानी को दिखाता है।इस सीरीज में एक राजवंश कहानी है। इसका निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी और इसमें एक साहसिक योद्धा राजा की कहानी है। आडवाणी ने इससे पहले ‘नवंबर स्टोरी’ और ‘ग्रहण’ के लिए इस ऑनलाइन प्रसारणकर्ता से हाथ मिलाया था।

आडवाणी ‘कल हो ना हो’, ‘डी-डे’, ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह एक बड़ी चुनौती होगी। वहीं, ऑनलाइन प्रसारणकर्ता का कहना है कि यह एक भव्य शो होने जा रहा है, जैसा डिजिटल क्षेत्र में पहले नहीं देखा गया है।

संबंधित समाचार