पंजाब से सप्ताहिक व रात्रि कर्फ्यू हटा- सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण लगाये गये सप्ताहांत व रात्रि कर्फ्यू को पूरी तरह हटाने की घोषणा आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की। उन्होंने इसी के साथ सोमवार सेे चार दीवारी के अंदर 100 लोगों और बाहर 200 लोगों के जमावड़े की अनुमति भी देने के निर्देश दिये। इस …

चंडीगढ़। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण लगाये गये सप्ताहांत व रात्रि कर्फ्यू को पूरी तरह हटाने की घोषणा आज पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की।

उन्होंने इसी के साथ सोमवार सेे चार दीवारी के अंदर 100 लोगों और बाहर 200 लोगों के जमावड़े की अनुमति भी देने के निर्देश दिये। इस संदर्भ में राजनीतिक रैलियां या विरोध प्रदर्शनों के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन करने वाले नेताओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिर्देशक को दिये।

मुख्यमंत्री ने बार, सिनेमा हाल, रेस्टरां, स्पा, स्विमिंग पूल, जिम, मॉल, खेल संकुल, संग्रहालय, चिड़ियाघर आदि खोलने के निर्देश दिये। इन सभी को खोलने के लिए मुख्यमंत्री  ने शर्त रखी है कि कर्मचारियों  व आगंतुकों ने वैक्सीन का कम से कम एक डोज़ लिया हो। स्कूल बंद रहेंगेे जबकि कॉलेज, कोचिंग सेंटर और उच्च शिक्षा के अन्य संस्थान संबंधित उपायुक्त की अनुमति से खुले रह सकते हैं।

लेकिन उन्हें प्रमाणपत्र देना होगा कि उनके यहां शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों व छात्रों को कम से कम वैक्सीन का एक डोज़ दिया जा चुका है वह भी दो सप्ताह पहले।

संबंधित समाचार