यूपी: इस बड़ी वजह के चलते सवा करोड़ की एसी लग्जरी बसों के सफर पर लगा ब्रेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के अधीन 36 रोडवेज बसों को अनुबंध करने के बाद भी बसें चल नहीं पाई। दो साल तक यात्रियों के इंतजार के बाद भी एसी लग्जरी बसों से सफर करने का सपना टूट गया। मार्च 2021 से शुरू होने वाली सवा करोड़ की एसी लग्जरी बसों के सफर पर ब्रेक …

लखनऊ। राज्य सड़क परिवहन निगम के अधीन 36 रोडवेज बसों को अनुबंध करने के बाद भी बसें चल नहीं पाई। दो साल तक यात्रियों के इंतजार के बाद भी एसी लग्जरी बसों से सफर करने का सपना टूट गया। मार्च 2021 से शुरू होने वाली सवा करोड़ की एसी लग्जरी बसों के सफर पर ब्रेक लग गया। जबकि बस का नामकरण ‘पवन हंस’ तय कर दिया गया। 16 शहरों के बीच बस संचालन की रूपरेखा भी तय कर दी गई थी। अंतिम समय पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई और अनुबंधित बस योजना को रद्द कर दिया गया।

यह सब परिवहन निगम मुख्यालय पर बैठे अफसरों की मनमानी का नतीजा रहा कि 36 बसों का अनुबंध होने के बाद भी यात्रियों को बसों की सुविधा दो साल बाद भी नहीं मिल सकी। वर्ष 2019 में अनुबंधित बस योजना बनी। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और कलकत्ता से बस ऑपरेटर बुलाए गए। सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी कराई गई। ऑपरेटरों ने 48 करोड़ रुपये लगाकर बसें खरीद ली। नतीजा यह रहा कि अनुबंधित बस योजना को ही रद्द कर दिया गया।

इन शहरों के बीच चलनी थी बसें
लखनऊ से देहरादून, आगरा, जयपुर, दिल्ली, गुरूग्राम, गोरखपुर, काठगोदाम, हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी, प्रयागराज, पटना, कोटा, बलिया व बरेली के बीच बसें संचालित होनी थी।

चार शहरों के बीच स्कैनियां व वोल्वो बसें शुरु
इन बार गर्मी में 16 रूटों पर एसी बसें नहीं चल सकी। पर, यात्रियों को राहत देने के लिए लखनऊ से चार शहरों के बीच स्कैनियां और वोल्वो बसों की सेवाएं शुरू की गई है। ये बसें आलमबाग बस अड्डे से दिल्ली, वाराणसी, देहरादून और बलिया के बीच शुरू की गई है। इन बसों से सफर करने वाले यात्री ऑनलाइन सीटों की बुकिंग करा सकते है।

संबंधित समाचार