बदायूं: बाइक से गिरकर महिला की मौत
उझानी/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला बाइक से अपनी पति के साथ खरीदारी करने बाजार गई थी। रास्ते में बाइक फिसल गई और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को दोपहर के समय …
उझानी/बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला बाइक से अपनी पति के साथ खरीदारी करने बाजार गई थी। रास्ते में बाइक फिसल गई और वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को दोपहर के समय कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली निवासी कृष्ण अवतार अपनी पत्नी प्रेमलता (30) के साथ बाइक से उझानी बाजार में खरीदारी करने गए थे। खरीदारी करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव मानकपुर के पास अचानक बाइक फिसल गई। पति व पत्नी सड़क पर गिर गए। प्रेमलता के सिर में गंभीर चोट आने पर वह सड़क पर ही बेहोश हो गईं।
राहगीरों ने एंबुलेंस को बुलाया। बेहोशी की हालत में महिला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक निरंजन गंगवार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक पर भरोसा न होने पर परिजन प्रेमलता को एक प्राइवेट अस्पताल में दिखाने को ले गए लेकिन वहां भी महिला को मृत घोषित किया गया। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनांे में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल रहा। पड़ोस के लोग उन्हें ढांढस बंधाते नजर आए।
