बरेली: दरोगा ने महिला के साथ की अश्लील हरकत, रुपये छीने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भुता थाने के एक दरोगा पर महिला ने कमरे में बंद कर अश्लील हरकतें करने और सिपाहियों पर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। महिला दरोगा से मारपीट की शिकायत करने की गई थी। जब महिला ने अश्लील हरकतों का विरोध किया तो दरोगा ने पति और भतीजे की पटे से पिटाई …

बरेली, अमृत विचार। भुता थाने के एक दरोगा पर महिला ने कमरे में बंद कर अश्लील हरकतें करने और सिपाहियों पर रुपये छीनने का आरोप लगाया है। महिला दरोगा से मारपीट की शिकायत करने की गई थी। जब महिला ने अश्लील हरकतों का विरोध किया तो दरोगा ने पति और भतीजे की पटे से पिटाई की। महिला ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की है।

भुता की रहने वाली एक महिला ने बताया कि गुरुवार की रात उसके पति और देवर में विवाद हो गया। वह पति और भतीजे के साथ इसकी शिकायत करने चौकी पहुंची तो वहां दरोगा ने रिपोर्ट लिखने की बात कहते हुए उसे कमरे में बुलाया और फिर वहां उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दरोगा ने बुरी नियत से उसे दबोच लिया।

महिला ने शोर मचाया जिसके बाद वह कमरे से बाहर निकल सकी। इस मामले में एसएसपी का कहना है कि उन्हें इस शिकायत की जानकारी नहीं है। वह मामले की जांच कराएंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार