अमरोहा : ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान भाजपा व सपा समर्थक भिड़े, पुलिस ने भांजी लाठियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। जोया ब्लॉक में मतदान के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा व समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। पथराव के बाद फायरिंग भी की गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी देर के लिए मतदान भी रूक गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हंगामा कर …

अमरोहा,अमृत विचार। जोया ब्लॉक में मतदान के दौरान हंगामा खड़ा हो गया। भाजपा व समाजवादी पार्टी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। पथराव के बाद फायरिंग भी की गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी देर के लिए मतदान भी रूक गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हंगामा कर रहे समर्थकों को वहां से खदेड़ा। डीएम एसपी ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव को शंतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए हर ब्लॉक पर कड़ी सुरक्षा लगाई गई थी। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। जोया ब्लॉक पर सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। वोटिंग के लिए बीडीसी सदस्यों की लाइन लगी थी। प्रमाण पत्र व पहचान पत्र चेक करने के बाद पुलिस ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को वोट करने के लिए अनुमति दी।

वहीं करीब दोपहर 12 बजे के बाद ब्लॉक के बाद नेशनल हाईवे पुल पर कुछ अज्ञात युवकों ने पांच राउंड फायरिंग की। फायरिंग के बाद युवक फरार हो गए और पथराव शुरू हो गया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जुल्फेकार अली व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुशल कुमार के समर्थकों के बीच हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए।

दोनों पक्षों ने मारपीट शुरू कर दी। मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। मारपीट कर रहे समर्थकों को दौड़ाकर पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। सूचना मिलते ही डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी व एसपी पूनम जोया ब्लॉक पर पहुंच गए। जानकारी जुटाकर एसपी ने अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार