रुद्रपुर: खेड़ा निवासी मृतक पेंटर के साथ हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
रुद्रपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को मृत अवस्था में मिले खेड़ा निवासी पेंटर के साथ मौत से पहले की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालाकि परिजनों ने पूर्व में भी मृतक के साथ मारपीट का अंदेशा जताते हुए उसकी मौत होना बताया था। …
रुद्रपुर, अमृत विचार। शुक्रवार को मृत अवस्था में मिले खेड़ा निवासी पेंटर के साथ मौत से पहले की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। हालाकि परिजनों ने पूर्व में भी मृतक के साथ मारपीट का अंदेशा जताते हुए उसकी मौत होना बताया था।
वहीं प्रत्यदर्शियों ने मारपीट होने की जानकारी भी पुलिस को दी थी। शनिवार को मृतक के साथ मौत से पहले हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जोकि दिनभर चर्चा का विषय बना रहा है।
बता दें कि शुक्रवार को किच्छा बाईपास रोड पर एफसीआई गोदाम के पास गुरूवार से घर से लापता खेड़ा निवासी पेशे से पेंटर इमरान की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली थी। जिसके शरीर पर चोटो के कई निशान थे। जिस पर परिजनों ने व्यक्ति की हत्या का शक जताया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आसपास के लोगों ने मृतक के साथ मौत से पहले कुछ लोगो द्वारा मारपीट की जानकारी दी थी। बताया गया था कि लोगों ने इमरान को चोर समझकर पीटा था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
शनिवार को मामला उस समय गर्मा गया। जब मृतक इमरान के साथ मौत से पहले हुई मारपीट का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर मृतक की मां शमीम ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ ट्रक चालको के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अमित कुमार व कोतवाल बिजेन्द्र शाह ने बताया कि तहरीर मृतक की मां ने दी है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही वायरल वीडियों की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
