मुरादाबाद : देह व्यापार से इंकार करने पर पति ने दिया तलाक, पीड़िता ने की एसएसपी से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती को प्रेमजाल में फंसा कर युवक ने पहले उसका शारीरिक शोषण किया। दबाव देने पर उसके साथ निकाह कर लिया। बाद में पति व ससुराल वालों ने उसे देह व्यापार में झोंकने का  प्रयास किया। उसने इनकार किया तो आरोप है कि पति ने कुकर्म किया और ससुर ने भी दुराचार …

मुरादाबाद, अमृत विचार। युवती को प्रेमजाल में फंसा कर युवक ने पहले उसका शारीरिक शोषण किया। दबाव देने पर उसके साथ निकाह कर लिया। बाद में पति व ससुराल वालों ने उसे देह व्यापार में झोंकने का  प्रयास किया। उसने इनकार किया तो आरोप है कि पति ने कुकर्म किया और ससुर ने भी दुराचार का प्रयास किया। इसके बाद भी वह तैयार नहीं हुई तो आरोपी पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। उसने दो लाख रुपये मायके से लाकर भी दिए। लेकिन उनका रवैया नहीं बदला। अंत में उसके साथ मारपीट कर तलाक दे दिया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। इस पर एसएसपी पवन कुमार ने कुंदरकी पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

दो साल पूर्व कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी युवती की मिस्डकॉल से कस्बे के ही युवक से पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर कई बार शारीरिक शोषण किया। काफी दवाब देने पर युवक शादी के लिए तैयार हुआ। दोनों परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में निकाह कर दिया गया। निकाह के बाद जब वह ससुराल गई तो उसे हकीकत का पता चला। उसके अनुसार ससुराल वाले गैर कानूनी धंधे करते हैं। उसकी विवाहित ननद भी मायके में ही रहती है। उसका पति दो साल से सऊदी अरब में रह रहा है।

पीड़िता के अनुसार सास व ननद देह व्यापार करती हैं। इसमें उसका पति और ससुर भी शामिल हैं। उसने विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे भी देह व्यापार के धंधे में झोंकने की कोशिश की। उसने इनकार कर दिया तो पति ने चिढ़कर कई बार उसके साथ कुकर्म किया तथा मारपीट भी की। उसके अनुसार जून 2020 को ससुराल वालों ने कहा कि यदि हमारा कहना नहीं मान रही है तो अपने पिता से पांच लाख रुपये लाकर दे। अपनी इज्जत बचाने के लिए उसने दो लाख रुपये मायके से लाकर उन्हें दिए।

आरोप है कि इसके बाद भी उनका रवैया नहीं बदला। देह व्यापार में साथ न देने पर 24 जून को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। मायके आकर उसने मायके वालों को सारी बात बताई। पीड़िता के अनुसार पांच जुलाई को पति अपने चाचा के साथ उसके मायके आ धमका और उसे जमकर पीटा। इसके बाद पति ने उसे तलाक दे दिया। इसके बाद वह एसएसपी की चौखट पर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।

संबंधित समाचार