मुरादाबाद मे‍ं लोकनिर्माण विभाग की 363 सड़कों का लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम की 363 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकर्पण किया। इन परियोजनाओं में 779 किमी लंबी सड़कों का निर्माण हुआ है। सरकार ने इस मद में 602 करोड़ रुपये खर्च का प्रविधान किया है। लंबित परियाजनाएं 31 जुलाई तक पूरी की …

मुरादाबाद, अमृत विचार। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लोक निर्माण विभाग एवं सेतु निगम की 363 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकर्पण किया। इन परियोजनाओं में 779 किमी लंबी सड़कों का निर्माण हुआ है। सरकार ने इस मद में 602 करोड़ रुपये खर्च का प्रविधान किया है। लंबित परियाजनाएं 31 जुलाई तक पूरी की जाएंगी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा।
वह यहां सर्किट हाउस परिसर में आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में परीक्षा टॅाप करने वाले 20 बच्चों के घर तक पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से सड़कें बनेंगी। उस स्कूल की भी सड़क बनवायी जाएगी, जिस स्कूल से बच्चें ने शिक्षा ग्रहण की है। जबकि राष्ट्रीय पदक जीतने वालों के सम्मान में मेजर ध्यानचंद नाम से सड़कें बनेंगी। प्रदेश में 4 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। निजी क्षेत्र में भी लोगों को रोजगार देने हेतु प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में 95 किमी लंबी सड़कें बन रहीं हैं। इसके लिए 54 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। सम्भल में 35 किमी, अमरोहा में 24 किमी, रामपुर में 65 किमी, बिजनौर में 13 किमी सड़क का प्रस्ताव है। सेतु निगम के 10 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण किया जा रहा है। भविष्य में मुरादाबाद में 114 किमी, सम्भल में 61 किमी, अमरोहा में 11 किमी सड़क का निर्माण होना है। सरकार विकास कार्य का रिकार्ड बना रही है। मुरादाबाद में इसकी झलक देखी जा रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डल में डा.एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ के रूप में मेधावी छात्रों के घरों/विद्यालयों तक जाने वाले तीन मार्गो के निर्माण हो गए हैं। मण्डल में दो प्लास्टिक मार्गो का निर्माण किया गया है।15 प्लास्टिक मार्गो का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। पर्यावरण की अनुकूलता एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां नौ हर्बल मार्गो का निर्माण कराया गया है। वर्ष 2017-18 से अब तक कुल 3661 प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं।

संबंधित समाचार