कन्नौज: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कन्नौज। कन्नौज नगर के एक मोहल्ला में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला लुध पुरी की 15 वर्षीय किशोरी रामदुलारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। जब बेटी …
कन्नौज। कन्नौज नगर के एक मोहल्ला में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला लुध पुरी की 15 वर्षीय किशोरी रामदुलारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। जब बेटी के आत्महत्या की जानकारी मिली तो खेत में काम कर रहे परिजन भागकर घर पहुंचे।
किशोरी को फांसी के फंदे पर लटकता देख घर वालों के होंश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है l पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है l
