बिजनौर : खेत में मिला ग्रामीण का शव, हत्या का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। क्षेत्र में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। जबकि परिजनों की तहरीर पर गांव के 2 लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ग्राम धीवरपुरा निवासी नौबहार सिंह शनिवार …

बिजनौर/हीमपुर दीपा, अमृत विचार। क्षेत्र में एक ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। जबकि परिजनों की तहरीर पर गांव के 2 लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

ग्राम धीवरपुरा निवासी नौबहार सिंह शनिवार को गांव के ही सुरेश के घर के सामने रास्ते पर ट्रैक्टर निकाल रहा था। विरोध करने पर दोनों में विवाद हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया था।

इसके पश्चात सुरेश 42 वर्ष पुत्र भूप सिंह शाम को गांव बेरखेड़ा के किसान बिंदर सिंह के खेत में सड़क किनारे नशे की हालत में ग्रामीणों ने पड़ा देखा। जिसकी कुछ समय बाद ही रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। अधर, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए गांव के ही नौबहार, नेमपाल पुत्र फूल सिंह के विरुद्ध हत्या और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर कार्यवाही की मांग की है।

थाना प्रभारी वली मोहम्मद का कहना है कि दोनों भाइयों के विरुद्ध धारा 304, 323 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मृतक शराबी किस्म का था जो ज्यादातर नशे की हालत में रहता था। उसकी मौत किस वजह से हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

संबंधित समाचार