बिजनौर : सब्जी खरीदकर लौट रही युवती को सरेराह छेड़ा, रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही दलित युवती के साथ गैर समुदाय के युवक ने सरेराह छेड़छाड़ की। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। घटना की शिकायत करने युवक के घर गए पीड़ित के परिजनों के साथ भी आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का …
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही दलित युवती के साथ गैर समुदाय के युवक ने सरेराह छेड़छाड़ की। आरोपी ने युवती के साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। घटना की शिकायत करने युवक के घर गए पीड़ित के परिजनों के साथ भी आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की।
पीड़ित ने घटना की तहरीर स्थानीय कोतवाली में दी। कस्बे के मोहल्ला सरायरफी निवासी दलित समाज की एक युवती शाम के समय सब्जी खरीद कर घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में खड़े मोहल्ले के ही रहने वाले गैर समुदाय के युवक ने युवती को अकेला देखकर उसके साथ सरेराह छेड़छाड़ शुरू कर दी।
युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट भी की। घर पहुंचने पर युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन घटना की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने पीड़ित युवती के परिजनों के साथ भी मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भगा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
