लखीमपुर खीरी: बसपा नेता समेत 22 के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए बवाल में सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के प्रमुख ट्रांसपोर्टर बसपा नेता सहित 22 लोगों को नामजद कर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इन लोगों पर बैरियर हटाकर ब्लाक परिसर में घुसने को आरोप है। …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए बवाल में सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के प्रमुख ट्रांसपोर्टर बसपा नेता सहित 22 लोगों को नामजद कर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इन लोगों पर बैरियर हटाकर ब्लाक परिसर में घुसने को आरोप है। इस दौरान वहां बवाल हो गया । पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया था। अधिकारी भी पहुंच गए थे। बसपा नेता बीडीसी है न ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी।
शनिवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान बेरिकेडिंग के पास बवाल हो गया था। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया था। इस मामले में शनिवार की ही देर रात सदर कोतवाली पुलिस ने संकटा देवी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील सिंह की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चौकी इंचार्ज ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि सुबह करीब 11:30 बजे शहर के मोहल्ला बरखेरवा निवासी बसपा नेता मोहन बाजपेयी अपने तमाम साथियों के साथ नारेबाजी करते हुए ब्लाक परिसर के पास सुरक्षा बैरियर पर पहुंचे और बैरियर हटाकर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे।

मौके पर मौजूद बीडीसी सदस्यों ने बताया कि मोहन बाजपेयी बीडीसी सदस्य नहीं हैं और न ही ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी हैं। मोहन बाजपेयी ने अपने साथियों के साथ नारेबाजी करते हुए धक्कामुक्की की गई। पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो और उग्र हो गए। जबरदस्ती बैरियर हटाकर ब्लाक भवन की तरफ बढ़ने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को तितर-बितर किया।
सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस ने चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मोहन बाजपेई समेत 22 लोगों को नामजद कर 25 अज्ञात लोगो के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 188, 269,270, 332, 352, 353, 323, 504, 7 क्रिमिनल एवेंडमेन्ट एक्ट और महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
