रामपुर : बिलासपुर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
रामपुर/ बिलासपुर/अमृत विचार। बिलासपुर में अवैध तमंचे की फैक्ट्री की जानकारी मिलने के बाद लगातार तीन दिन से बिलासपुर पुलिस सर्च कर रही थी, जिसके बाद सीओ क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार चौधरी ने रविवार को क्षेत्र के डंडिया जंगल में छापामार कर वहां चल रहे अवैध शस्त्र बनाने के बड़े धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। मौके …
रामपुर/ बिलासपुर/अमृत विचार। बिलासपुर में अवैध तमंचे की फैक्ट्री की जानकारी मिलने के बाद लगातार तीन दिन से बिलासपुर पुलिस सर्च कर रही थी, जिसके बाद सीओ क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार चौधरी ने रविवार को क्षेत्र के डंडिया जंगल में छापामार कर वहां चल रहे अवैध शस्त्र बनाने के बड़े धंधे का भंडाफोड़ कर दिया। मौके से देसी रायफलों समेत कई शस्त्र तथा उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए। इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम द्वारा जिले में अवैध शस्त्र बनाने एवं बेचने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संसार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बिलासपुर अनुज कुमार चौधरी के नेतृत्व में रविवार को बिलासपुर पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम धनौरा मोड पर चेकिंग के दौरान उस्मान तथा दलजीत सिंह को 1-1 तमन्चा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। तथा दोनों अभियुक्त ने तमंचों के बारे में बताया कि साहब हम ये तमंचे डंडिया वन के जंगल में चल रही फैक्ट्री से 5-5 हजार रूपये में खरीदकर लाए हैं।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के बताए गए स्थान डंडिया वन ग्राम मशवर गंज पर जाकर देखा। तीन व्यक्ति अवैध शस्त्र फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे थे।पुलिस द्वारा मौके से इशाक अहमद व अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी जरनैल सिंह मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी को पुलिस तलाश रही है। गिरफ्तार आरोपियों ईशाक अहमद व अवतार सिंह ने पूछताछ में बताया कि साहब जरनैल सिंह कच्चा सामान लाकर देता था। हम लोग हथियार तैयार करके जरनैल सिंह को दे देते थे।अब तक हम लोग कई हथियार तैयार करके जरनैल सिंह को दे चुके हैं। जरनैल सिंह हमें एक हथियार तैयार करने पर 3000 रुपये देता है। साथ ही यह भी बताया कि हम कारतूसों को मोडीफाईड करने का भी काम करते हैं।हम शस्त्र बनाकर 1 तमंचे को 5 से 7 हजार रुपये में तथा 1 राइफल को 10 से 15 हजार रुपये में बेच देते हैं।
पकड़े गए आरोपी
1-उस्मान निवासी मोहल्ला घेर तोगा थाना गंज
2-दलजीत सिह निवासी ग्राम पईपुरा थाना बिलासपुर
3-ईशाक अहमद निवासी मोहम्मद पुर थाना शीशगढ़ जनपद बरेली
4-अवतार सिह निवासी अलीनगर कोटा थाना बिलासपुर
फरार आरोपी का नाम
जरनैल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम बिशनपुरी थाना खजुरिया
बरामदगी
-3 रायफल 315 बोर देसी
-3 बन्दूक 12 बोर देसी
-2 तमंचे 315 बोर
-20 कारतूस 12 बोर जिन्दा
-10 कारतूस 315 बोर जिन्दा
-5 खोखा कारतूस 315 बोर, 12 खोखा कारतूस 12 बोर
-2 कारतूस रखने की पेटी
-29 मोटी नाल
-15 पतली नाल
-5 छोटी व बडी बिड
-पेंच पतली व मोटी लगभग 5 हजार गोलियां
-अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए
