आज का राशिफल | 12 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। व्यर्थ कार्यों में समय बर्बाद कर सकते हैं। अपनी योग्यता का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें। वृष सेल्स और मार्केटिंग के प्रोफेशन से जुड़े लोगों की …

मेष

बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। व्यर्थ कार्यों में समय बर्बाद कर सकते हैं। अपनी योग्यता का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। किसी से बहुत ज्यादा अपेक्षा न करें।

वृष

सेल्स और मार्केटिंग के प्रोफेशन से जुड़े लोगों की आय में बढ़ोत्तरी होगी। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाने में मदद करेगा। घर में चर्चाओं का वातावरण हो सकता है। कुछ उपयोगी उपकरणों में खराबी आ सकती है। लेकिन। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन

स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मूल्यवान वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं। अच्छे-बुरे का ध्यान रखते हुए ही निर्णय लें। महिला भोजन पकाते समय थोड़ी सावधानी रखें। झूठे आरोपों को झेलना पड़ सकता है। समस्याओं को बुद्धिमत्ता से सुलझा लेंगे।

कर्क

सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। मन में चंचलता रहेगी। कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करने का विचार कर सकते हैं। आलस्य में समय बर्बाद न करें। घर में मेहमान आ सकते हैं।

सिंह

योजनाओं में रुकावट आने की सम्भावना बन रही है। निवेश में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सहयोगियों के प्रति अविश्वास की भावना उत्पन्न हो सकती है। बिना कारण लोग आपसे उलझ सकते हैं। आज शांत और धैर्यवान बनें रहें।

कन्या

योजनाओं में रुकावट आने की संभावना बन रही है। निवेश में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सहयोगियों के प्रति अविश्वास की भावना उत्पन्न हो सकती है। बिना कारण लोग आपसे उलझ सकते हैं। आज शान्त और धैर्यवान बनें रहें।

तुला

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा है। कारोबार वृद्धि के लिये आपको लोन मिल सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अपने अन्तर्मन की आवाज अवश्य सुनें। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। धन खर्च कर सकते हैं।

वृिश्चक

शेयर मार्केट व म्युचुअल फण्ड में बड़ा निवेश करना शुभ नहीं होगा। दूसरों पर ज्यादा भरोसा न करें। पुराने रोग उभर सकते हैं। संतान के व्यवहार से कष्ट हो सकता है। पिता के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा करनी पड़ सकती है।

धनु

आपको अपने सम्मान की चिन्ता रहेगी। रिश्तेदारों के कारण मन व्यथित हो सकता है। किसी को धन उधार न दें अन्यथा धन फंसने की आशंका है। विवाहादि मांगलिक कार्यक्रमों सम्बन्धी निर्णय लेने में थोड़ी असुविधा होगी।

मकर

कारोबारियों को शत्रुओं की चिन्ता हो सकती है। किसी दूसरे व्यक्ति के मामलों में हस्तक्षेप न करें। विवादित मामलों को हल करने का विचार बनायेंगे। बच्चों की अनावश्यक जिद पूर्ण न करें। रिश्तेदारों से सब बातें साझा न करें।

कुंभ

कारोबार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। गृहकलह से बचने के लिये अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन

कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिल सकती है। बच्चों के लिये कुछ उपहार खरीद सकते हैं। समय बर्बाद न करें क्योंकि आपके पास महत्वपूर्ण मौके आ सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे।